> Life > 27 या 28 अगस्त कब है रक्षाबंधन,...

27 या 28 अगस्त कब है रक्षाबंधन, जानिए तिथि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और पूजा विधि

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन का अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख समृद्धि और खुशहाल...
Jeevan Updated:- 2026-08-26, 12:41 IST
Rakshabandhan 2026 subha muhurat bhadra time puja vidhi
रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन का अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख समृद्धि और खुशहाल जिंदगी की कामना करती हैं, वही भाई बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं, रक्षाबंधन भाई और बहनों का एक ऐसा त्यौहार है जो भाई और बहन के बीच रिश्तों को हमेशा बांधने का काम करता है। 
साल 2026 में रक्षाबंधन कुछ पंचांग और कैलेंडर के अनुसार 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन है लेकिन पंचांग और कैलेंडर में ही 27 और 28 अगस्त को भी पूर्णिमा तिथि पड़ रहा है, ऐसे में कन्फ्यूजन बना हुआ है क्योंकि दोनों दिन पूर्णिमा तिथि पढ़ रहा है ऐसे में कौन से दिन में रक्षाबंधन बनाना सही रहेगा। 
आईए जानते हैं साल 2026 में रक्षाबंधन 27 अगस्त या 28 अगस्त को बांधना सही रहेगा इसके लिए जानते हैं पूर्णिमा तिथि और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…

कब है रक्षाबंधन Raksha Bandhan 2026 

पंचांग के मुताबिक साल 2026 में रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को होगा लेकिन श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 27 अगस्त 2026 को सुबह 9: 07 होगा और इसका अंत 28 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 9:48 में खत्म होगा, 
उदय तिथि के अनुसार रक्षाबंधन का पावन पर्व 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को मनाया जाएगा रक्षाबंधन की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9:07 पर शुरू होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 28 अगस्त 2026 को सुबह 9:48 पर खत्म होगा 
ऐसी स्थिति में पूर्णिमा तिथि दोनों दिवस में पढ़ रहे हैं लेकिन पंचांगों के अनुसार 28 अगस्त 2026 को ही रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त है। 

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 

पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन 28 अगस्त सुबह राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है, 28 अगस्त को सुबह 9:48 पर पूर्णिमा तिथि का समापन होगा ऐसे में सुबह 9:48 के बाद श्रावण मास के पूर्णिमा तिथि खत्म और भादप्रद मास लग जाएगा इसलिए 28 अगस्त को सुबह 5:57 मिनट से लेकर 9:48 तक रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त रहेगा।
यानी साल 2026 में रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 3 घंटा 51 मिनट रहेगा, इस दौरान राखी बांधना शुभ होता है 

रक्षाबंधन 2026 भद्राकाल 

रक्षाबंधन में किसी वर्ष भद्रा काल की साया पड़ जाता है लेकिन इस बार साल 2026 में भद्राकाल 27 अगस्त को सुबह 9:08 से रात 9:32 तक भद्रा का प्रभाव रहेगा, ऐसे में 28 अगस्त के दिन भद्राकाल की स्थिति प्रभाव रहित होगा जिससे रक्षाबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भद्रा काल में रक्षाबंधन बांधना पूर्णत वर्जित है हालांकि साल 2028 इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा 

रक्षाबंधन 2026 राखी बांधने का पूजाविधि 

• रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले सुबह स्नान करके साफ सुथरे कपड़े पहने और पूजा स्थान की सफाई करें।
• पूजा की थाली में रखी रोली अक्षत चंदन दीपक मिठाई और फल रखें।
• भगवान गणेश और अपने इष्ट देव की पूजा करें।
• भाई को पूजा के स्थान पर बैठकर उसके माथे पर चंदन या होली का तिलक लगाए। 
• भाई के दाहिने हाथ में राखी बांधे इसके बाद भाई की आरती  उतार कर उसे मिठाई खिलाए।
• भाई अपनी बहन को उपहार देकर उसकी रक्षा और सुख समृद्धि का संकल्प ले। 
डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता और विश्वास नेता की गारंटी नहीं है इसकी जनकारी विभिन्न मध्यमों धर्मगंथ, पंचांग, मान्यताओं, और ज्योतिषियों द्वारा प्राप्त जानकारी दी गई है, इसकी सटीकता की प्रमाण नहीं दे सकते, किसी भी उपयोग से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *